लाइव न्यूज़ :

मूडीज को कर, विनिवेश से ऊंचे राजस्व संग्रह के लक्ष्य पर संशय

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:30 IST

Open in App

मुंबई, एक फरवरी मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में कर और विनिवेश से ऊंचे राजस्व संग्रह के लक्ष्यों पर संशय जताया है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने उम्मीद से कहीं ऊंचे राजकोषीय घाटे के आंकड़ों की वजह से सॉवरेन रेटिंग की स्थिति को लेकर कुछ नहीं कहा है।

वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 9.5 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, आम राय यह थी कि राजकोषीय 7 प्रतिशत पर रहेगा।

अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। सरकार ने अगले वित्त वर्ष में बाजार से 12 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेने का लक्ष्य रखा है। सरकार को उम्मीद है कि वह अगले वित्त वर्ष में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटा पाएगी।

रेटिंग एजेंसी ने नोट में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 में 6.8 प्रतिशत का राजकोषीय घाटे का लक्ष्य वृद्धि को समर्थन तथा राजकोषीय घाटे में कुछ कमी लाने के बीच संतुलन बैठाने का प्रयास है। हालांकि, कर अनुपालन में सुधार और मौद्रिकरण के लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित