लाइव न्यूज़ :

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने किया स्पष्ट, सरकारी मदद के बावजूद बैंकों पर रहेगा दबाव

By भाषा | Updated: August 21, 2018 22:11 IST

चालू वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों को अधिक पू्ंजी समर्थन देने की सरकार की योजना के बारे में मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने अपना फ7

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: चालू वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों को अधिक पू्ंजी समर्थन देने की सरकार की योजना के बारे में मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस का कहना है कि इससे बैंकों को अपनी पूंजी पर्याप्तता को बहाल करने और ऋण घाटे को पाटने में मदद तो मिल जाएगी लेकिन उन पर दबाव बना रहेगा।सरकार की वित्त वर्ष 2018-19 के अंत तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 65,000 करोड़ रुपये तक की नयी पूंजी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने बैंकों में 90,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली थी। इस 65,000 करोड़ रुपये से सरकार ने जुलाई में पांच बैंकों को 11,300 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध करायी थी।मूडीज की उपाध्यक्ष और वरिष्ठ ऋण अधिकारी अल्का अंबरासु ने कहा कि बड़े पैमाने पर बैंकों में पूंजी डालने की सरकारी योजना अब सिर्फ बैंकों की पूंजीगत हालत को ही ठीक करेगी, जो उन्हें नियामकीय ढांचे के तहत पर्याप्त पूंजी बनाए रखने में ही मदद कर सकती है, क्योंकि बैंकों में पूंजी की कमी सरकार के शुरूआती अनुमान से बहुत अधिक बढ़ चुकी है। जबकि सरकार की योजना इसके माध्यम से बैंकों में पूंजी आधिक्य बनाना और उसकी हालत बेहतर करना था। साथ ही उनके ऋण घाटे को कम करना और ऋण वितरण को बढ़ाने का भी लक्ष्य था। हालांकि मूडीज ने स्पष्ट किया कि चालू वित्त वर्ष के बाद बैंकों की पूंजी की बाहरी जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनके लाभ में धीरे-धीरे सुधार होगा।

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत