लाइव न्यूज़ :

मूडीज ने बढ़ाया भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान, अगले वित्त वर्ष में 13.7 प्रतिशत रहेगी वृद्धि

By भाषा | Updated: February 25, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी मूडीज ने बृहस्पतिवार को अगले वित्त वर्ष के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान पहले के 10.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 13.7 प्रतिशत कर दिया। आर्थिक गतिविधियों के सामान्य होने और कोविड- 19 का टीका बाजार में आने के बाद बाजार में बढ़ते विश्वास को देखते हुये यह नया अनुमान लगाया गया है।

अमेरिका की इस रेटिंग एजेंसी ने इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में आने वाली गिरावट के अनुमान को भी अपने पहले के 10.6 प्रतिशत में सुधार लाते हुये इसे 7 प्रतिशत कर दिया। यानी अब चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की गिरावट सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के सहायक प्रबंध निदेशक (सावरेन जोखिम) जेने फेंग ने कहा, ‘‘हमारा वर्तमान अनुमान यह है कि मौजूदा मार्च 2021 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में सात प्रतिशत की गिरावट रहेगी ... वहीं हम गतिविधियों के सामान्य होने और आधारभूत प्रभाव को देखते हुये अगले वित्त वर्ष में 13.7 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’’

वहीं, इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री आदिति नायर ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर से दिसंबर 2020 की तीसरी तिमाही में 0.3 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद करतीं हैं। वहीं, इक्रा का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में सात प्रतिशत नीचे रहेगी जबकि अगले वित्त वर्ष में इसमें 10.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम