लाइव न्यूज़ :

मौद्रिक नीति की घोषणाओं से बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी , सेंसेक्स में 460 अंक का उछाल

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल बैंक और वाहन जैसे ब्याज दर के प्रति संवेदनशील शेयरों को रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणाओं के बाद निवेशकों से मिले समर्थन से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को अच्छा उछाल दिखा तथा बाजार का बैरोमीटर समझा जाने वाला बीएसई-30 सेंसेक्स 460 अंक सुधर कर बंद हुआ।

डालर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में भी सुधार दिखा।

कोरोना वायरस संक्रमण तेज होने से अर्थव्यवस्था के सामने नयी परेशानियां खड़ी होने की चिंता के बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने बुधवार को अपनी द्वैमासिक समीक्षा में कर्ज सस्ता रखने के नीतिगत रुख को जारी रखने तथा पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों खरीद की घोषणा की।

रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत ब्याज दर को भी 4 प्रतिशत के वर्तमान स्तर पर बनाए रखा है तथा बैंकों के पास कर्ज के लिए वित्तीय संसाधनों का प्रवाह बढ़ाने के कुछ नए उपायों की घोषणा की है।

बीएसई के 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 460.37 अंक यानी 0.94 प्रतिशत उछल कर 49,661.76 अंक पर बंद हुआ।

नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 135.55 अंक यानी 0.92 प्रतिशत लाभ के साथ 14,819.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के लाभ में रहे शेयरों में एसबीआई 2.25 प्रतिशत चढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक , एम एंड एम, बजाज आटो और मारुती भी लाभ में रहे।

डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में एक रुपये पांच पैसे की भारी गिरावट से सूचना प्रौद्योगिकी निर्यातक कंपनियों के काउंटरों पर जबदस्त लाभ हुआ।

इसके विपरीत टाइटन , एनटीपीसी और एचयूएल में घाटा दर्ज किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने नीतिगत ब्याज दर को बरकरार रखने की रिजर्व बैंक की घोषणा को बाजार की प्रत्याशाओं के अनुरूप बताया ।

शेयरखान बाई बीएनपी पारिबा के पूंजी बाजार रणनीति विभाग के प्रमुख गौरव दुआ ने कहा कि रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली समीक्षा में मौद्रिक नीति नरम रखने के अपने नीतिगत रुझान को बरकरार रखने की घोषणा करके वित्तीय बाजारों को भरोसा दिया है कि आर्थिक दशा में सुधार मजबूत बना रहेगा।

एशियाई बाजारों में शांघाई और हांगकांग हानि में तथा सोल और टोक्यो लाभ में बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में मध्याह्न तक रुझान सकारात्मक था।

वैश्विक बजार में कच्चा तेल मानक ब्रेंट 0.37 प्रतिशत नरम होकर 62.97 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस