लाइव न्यूज़ :

मोदी करेंगे नैसकॉम के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी आईटी उद्योग की संस्था नैसकॉम ने शुक्रवार को कहा कि इस साल उसके एनटीएलएफ वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और यह कोविड-19 महामारी के बाद डिजिटल भविष्य और जिम्मेदार तकनीक के महत्व पर केंद्रित होगा।

एनटीएलएफ (नैसकॉम टेक्नालॉजी एंड लीडरशिप फोरम) के 29वें संस्करण का आयोजन 17-19 फरवरी को किया जाएगा। पहली बार इस सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

नैसकॉम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य रणनीति अधिकारी संगीता गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महामारी के चलते 2020 उद्योगों और क्षेत्रों के लिए एक बुरा साल रहा।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हालांकि, इस कारण कारोबार में प्रौद्योगिकी का महत्व अभूतपूर्व रूप से बढ़ा। डिजिटल तकनीकों को तेजी से अपनाया जा रहा है और इस नई सामान्य स्थिति में हम कैसे काम करते हैं, कैसे संवाद करते हैं, इसमें प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है।’’

गुप्ता ने कहा कि इस बदलाव के चलते संगठन विश्वास और नैतिकता, गोपनीयता, संस्कृति, काम के भविष्य और जिम्मेदारी के साथ उपयोग जैसे पहलुओं पर फिर से विचार कर रहे हैं।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अरविंद कृष्ण (आईबीएम के अध्यक्ष और सीईओ), चक रॉबिंस (सिस्को के अध्यक्ष और सीईओ), एरिक एस युआन (जूम के संस्थापक और सीईओ), जूली स्वीट (एक्सेंचर सीईओ) और स्टीव ब्राउन (फ्यूचरिस्ट, लेखक और वक्ता) जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

इस कार्यक्रम के 50 से अधिक सत्रों में 16,000 से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई