लाइव न्यूज़ :

मोदी करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का उद्घाटन करेंगे।

दूरसंचार उद्योग के इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार ‘वीडियो कांफ्रेन्स’ के जरिये किया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एस पी कोचर ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पुष्टि की।

कोचर के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, भारती समूह के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा संजय धोत्रे उद्घाटन सत्र के दौरान उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह एक ऐसी यादगार घटना है, जो विविधता का विस्तार करने और दूरसंचार जगत में अवसरों को खोलने वाली है। हम आईएमसी 2020 आभासी आयोजन में माननीय प्रधानमंत्री की सक्रिय भागीदारी को लेकर बेहद खुश हैं, जो दूरसंचार क्षेत्र के महत्व को अधिक स्पष्ट करने वाला है।’’

आईएमसी 2020 की थीम ‘समावेशी नवाचार - कुशाग्र, सुरक्षित और टिकाऊ’ है।

इस आयोजन में लगभग 210 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

इससे पहले 2019 के आयोजन में 60 से अधिक देश और करीब 75,000 दर्शक शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?