लाइव न्यूज़ :

मोदी एसोचैम के स्थापना सप्ताह कार्यक्रम में उद्योगपतियों को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसोचैम स्थापना सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में 19 दिसंबर को उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। उद्योग मंडल ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एक सप्ताह चलने वाला कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हो रहा है। इसमें भारतीय कृषि में बदलाव और खाद्य मूल्य श्रृंखला विषय पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिहं तोमर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा भारत के वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की ओर अग्रसर विषय पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे।

एसोचैम के इस कार्यक्रम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी संबोधित करेंगे।

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘...भारत ने कोविड-19 महामारी से बखूबी मुकाबला किया है। वैश्विक स्वास्थ्य संकट से दुनिया के सभी देशों को प्रभावित किया है लेकिन प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में भारत का 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य यथावत बना हुआ है।’’

उद्योग मंडल के कार्यक्रम को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्री रवि शंकर प्रसाद, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानदं गौड़ा समेत अन्य मंत्री भी संबोधित करेंगे।

इसके अलावा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?