लाइव न्यूज़ :

मोदी ने दुबई एक्सपो में निवेशकों से कहा; भारत आइये, हमारी विकास गाथा का हिस्सा बनिए

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:20 IST

Open in App

दुबई, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे खुले देशों में से एक है और यह अधिकतम वृद्धि का मौका देता है।

प्रधानमंत्री ने एक्सपो 2020 दुबई में इंडिया पवेलियन में मौजूद लोगों से एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत प्रतिभा का एक गढ़ है और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार की दुनिया में तेजी से प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा, "हमारी आर्थिक वृद्धि को पुराने उद्योगों और स्टार्ट-अप के मेल से गति मिल रही है।"

मोदी ने भारत के पवेलियन का विषय - 'खुलापन, अवसर और वृद्धि' का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का भारत दुनिया के सबसे खुले देशों में से एक है। हमारा देश सीखने के लिए खुला है, दृष्टिकोण के लिए खुला है, नवाचार के लिए खुला है, निवेश के लिए खुला है।

प्रधानमंत्री ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा, "भारत में आपको अधिकतम वृद्धि का भी मौका मिलेगा। पैमाने में वृद्धि, महत्वाकांक्षा में वृद्धि, परिणामों में वृद्धि। भारत आएं और हमारी विकास गाथा का हिस्सा बनें।"

उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में, भारत सरकार ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं। "हम इस प्रवृत्ति को जारी रखने के लिए और कोशिशें करते रहेंगे।"

मोदी ने कहा कि आज भारत अवसरों की भूमि है, चाहे वह कला हो या वाणिज्य, उद्योग या शिक्षा का क्षेत्र हो।

उन्होंने कहा, "भारत में खोज का अवसर है, साझेदारी का अवसर है, प्रगति का अवसर है। भारत आएं और इन अवसरों को तलाशें। भारत आपको अधिकतम वृद्धि का भी मौका देता है। पैमाने में वृद्धि, महत्वाकांक्षा में वृद्धि, परिणामों में वृद्धि। भारत आएं और हमारी विकास गाथा का हिस्सा बनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार