लाइव न्यूज़ :

मोदी ने बीपीओ नियमों को उदार बनाये जाने के बाद कहा, भारत को प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने को प्रतिबद्ध

By भाषा | Updated: November 5, 2020 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार देश में वृद्धि व नवोन्मेष के लिये अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव काम करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने बीपीओ उद्योग तथा आईटी सक्षम सेवाओं के लिये दिशानिर्देशों को सरल बनाये जाने की घोषणा किये जाने के बाद यह टिप्पणी की।

मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि अन्य सेवा प्रदाताओं (ओएसपी) के लिये पंजीकरण की आवश्यकता पूरी तरह से दूर हो गयी है। आंकड़ों से जुड़े काम में लगे बीपीओ उद्योग ओएसपी नियमों के दायरे से बाहर हो गये हैं।

संचार मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने के लिये व्यावसायिक प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) और आईटी-सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) के लिये सरल दिशानिर्देशों की घोषणा की। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने ये ट्वीट किये।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबार करने को और सुगम बनाने तथा भारत को प्रौद्योगिकी का केंद्र बनाने के लिये प्रतिबद्ध। भारत सरकार ने दूरसंचार विभाग के अन्य सेवा प्रदाता दिशानिर्देशों को काफी सरल किया है। इससे बीपीओ उद्योग के अनुपालन बोझ में बहुत कमी आयेगी। इसके साथ ही कई अन्य जरूरतें भी समाप्त हो गयी हैं। ये कदम लचीलेपन और उत्पादकता को आगे बढ़ायेंगे।’’

ओएसपी, दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करके एप्लिकेशन, आईटी-सक्षम या किसी भी प्रकार की आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करने वाले निकाय हैं। यह बीपीओ, केपीओ (नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग), आईटीईएस, कॉल सेंटर के संदर्भ में भी है।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत का आईटी क्षेत्र हमारी गौरव है और इस क्षेत्र की प्रगति को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। हम भारत में वृद्धि और नवाचार के लिये अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने को हर संभव प्रयास करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। आज के निर्णय विशेष रूप से इस क्षेत्र में युवा लोगों को प्रोत्साहित करेंगे।’’

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका उद्देश्य उद्योग को मजबूती प्रदान करना है और भारत को दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी आईटी केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करना है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?