लाइव न्यूज़ :

मोदी ने अपने संबोधन में ग्रेटर नोएडा की एकीकृत टाउनशिप का उल्लेख किया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:35 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 13 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के उद्घाटन के दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल के एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के एकीकृत टाउनशिप का पहले से तैयार ढांचा एवं मल्टी मोडल कनेक्टिविटी वर्तमान सरकार के काम करने के नजरिये को दर्शाता है। मोदी ने अपने भाषण में प्लग एंड प्ले ढांचे एवं मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को गति-शक्ति मास्टर प्लान की अवधारणा के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में पेश किया।

गति-शक्ति योजना का शुभारंभ करने के मौके पर बुधवार को मोदी ने अपने संबोधन में ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईटीजीएनएल की टाउनशिप की सराहना करते हुए कहा कि देश के उद्योगों को ऐसी सुविधाएं देने का प्रयास है, जो पहले से सुविधाओं से युक्त हो। देश व दुनिया के निवेशकों को सिर्फ वहां अपनी प्रणाली लगानी है और काम शुरू कर देना है।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) व आईआईटीजीएनएल के प्रबंध नरेंद्र भूषण ने लखनऊ में एकीकृत टाउनशिप, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक व ट्रांसपोर्ट हब पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल तरीके से उपस्थित हुए। इस मौके पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना समेत उत्तर प्रदेश शासन के कई वरिष्ठ अफसर शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसकी सराहना करते हुए कहा कि टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिक हब इस क्षेत्र के विकास को नया आयाम देंगे एवं प्रधानमंत्री गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को वास्तविक रूप देने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित