लाइव न्यूज़ :

मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, डिजिटल इस्तेमाल से पारदर्शिता को मिला बढ़ावा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 11:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया और निवेशकों को भारत में तेजी से बड़ेते दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र में उभरती संभावओं की और उन्हें आकर्षित किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक के इस्तेमाल से विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है।

प्रधानमंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े देश विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुये कहा कि भारत में आज एक अरब से अधिक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोग हैं और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है।

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, भारत में मोबाइल दरें सबसे कम। हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बाजार।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत मोबाइल विनिर्माण क्षेत्र के रूप में सबसे पसंदीदा जगह बन रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के सभी गांवों को तीन साल में उच्च-गति की फाइबर ऑप्टिक डेटा कनेक्टिविटी से जोड़ जाएगा

मोदी ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि तकनीक का जीवन को बेहतर बनाने के लिये किस प्रकार बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से जीवन से जुड़े विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है।

इस कांग्रेस में देश विदेश के सैकड़ों निवेशक और उद्योगपतियों भाग ले रहे हैं। यह दक्षिण एशिया में दूरसंचार सेवा एवं उद्योग का सबसे बड़ा सम्मेलन बताया जा रहा है । इसका आयोजन मोबाइल दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मंच सीओएआई ने दूरसंचार विभाग के साथ मिल कर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम