लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय का 2020-21 में 4.5 फीसदी जीडीपी का अनुमान, आर्थिक रिपोर्ट में कोरोना लॉकडाउन को बताया जिम्मेदार

By स्वाति सिंह | Updated: July 6, 2020 16:06 IST

कोरोना वायरस के कारण देश की अर्थव्यवस्था ठहर सी गई है। इसको देखते हुए वित्त मंत्रालय वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 4.5 फीसदी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे वित्त मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.5 फीसदी होगा। कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये देश भर में लगाये गये लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था में सुस्ती आयी है।

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.5 फीसदी होगा।  कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये देश भर में लगाये गये लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था में सुस्ती आयी है। सरकार ने अपनी आर्थिक रिपोर्ट में कहा कि कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ एक वैक्सीन की अनुपस्थिति के कारण होने वाली अनिश्चितता अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।

हालांकि, सरकार के संरचनात्मक सुधारों और सामाजिक कल्याण उपायों से अर्थव्यवस्था में ग्रीन शूट बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, चालू वित्त वर्ष में अब तक राजस्व प्राप्तियों में साल-दर-साल आधार पर 68.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत प्रोत्साहन' पैकेज में सुधारों में तेजी आई है।

अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आने के आसार : IMF 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.5 फीसदी का बड़ा कॉन्ट्रैक्शन आएगा और यह ऐतिहासिक निम्न स्तर पर आ जाएगी। ऐसा हुआ तो भारत के लिए ग्रोथ रेट का इस साल 1961 के बाद का सबसे निचला स्तर होगा। इसका कारण कोरोनावायरस है, जिसकी वजह से आर्थिक ग​तिविधियां प्रभावित हुई हैं।

लेकिन साथ ही यह भी अनुमान दिया है कि 2021 में देश 6 फीसदी की ग्रोथ रेट से फिर वापसी करेगा। 2019 में देश की ग्रोथ रेट 4.2 फीसदी रही थी। IMF ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक फोरकास्ट में अनुमान दिया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट में इस साल 4.9 फीसदी की कमी रहेगी। यह अप्रैल के अनुमान से 1.9 फीसदी कम है।

रिकवरी रहेगी धीमी

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड19 ने 2020 की पहली छमाही में ग​तिविधियों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव डाला है। रिकवरी पहले के अनुमान से और धीमी रहेगी। 2021 में ग्लोबल ग्रोथ 5.4 फीसदी रह सकती है। पहली बार 2020 में सभी क्षेत्रों के निगेटिव ग्रोथ दर्ज करने का अनुमान है। चीन की ग्रोथ रेट 2020 में 1 फीसदी रहेगी।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम