लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार कृषि स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन दे रही है: केद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:28 IST

Open in App

जम्मू, 10 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार कृषि स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन दे रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल और अनुसंधान को बढ़ावा देने से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के तहत भारत में कृषि और कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव आया है, जो सरकार की विभिन्न पहलों से स्पष्ट है।

सिंह ने यहां एक समारोह में कहा, ‘‘मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कृषि स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। यह मोदी सरकार के तहत भारत में कृषि का सुनहरा दौर है और उनके नेतृत्व में कृषि में तकनीक के इस्तेमाल, अनुसंधान और नवाचार से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।’’

उन्होंने जम्मू में पांच दिवसीय उत्तर भारत क्षेत्रीय कृषि मेला 2021 के समापन समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री भारत में कृषि विकास के लिए गंभीर हैं, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो नए मंत्रालयों - जल शक्ति और कौशल विकास तथा नवाचार का गठन कृषि को बढ़ावा देने और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?