लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने पेश किया 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:02 IST

Open in App

आइजोल, एक मार्च मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 11,148.90 करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया। बजट में नये कर लगाने या मौजूदा कर की दरों को बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया है।

वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे जोरामथंगा ने 2020-21 के लिये 3,058.08 करोड़ रुपये की पूरक अनुदान मांगें भी पेश की।

उन्होंने कहा कि 2021-22 में राजस्व व्यय 9,216.39 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है जो कुल बजट का 82.67 प्रतिशत है।

जोरामथंगा ने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों से राजस्व बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्व लक्ष्य को कोई नया कर लगाने के बजाय अधिक कुशल कर संग्रह व्यवस्था के जरिये हासिल किया जाएगा।

राज्य सरकार 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर 5,267.82 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है। इसके अलावा उसे केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन से 2,570.39 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?