लाइव न्यूज़ :

मुंबई हाई फील्ड निजी क्षेत्र को देने का मंत्रालय का प्रस्ताव ओएनजीसी को कमजोर करेगा: ई ए एस शर्मा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 12:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर तेल मंत्रालय का ओएनजीसी के मुंबई हाई और पश्चिमी अपतटीय बेसिन के मुख्य तेल और गैस उत्पादक क्षेत्रों को निजी क्षेत्र को देने का प्रस्ताव सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ओएनजीसी को क्रमिक ढंग से कमजोर करेगा। जाने-माने पूर्व नौकरशाह ई ए एस शर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में भारत सरकार के पूर्व सचिव ने कहा कि ओएनजीसी को कमजोर करने के बजाय सरकार को उसकी क्षमता को मजबूत करने के लिए एक सजग रणनीति अपनानी चाहिए और उसे कर्ज में डूबी कंपनियों को खरीदने या उच्च लाभांश का भुगतान करने के लिए मजबूर करने के बजाय उसे पर्याप्त कार्यात्मक स्वायत्तता दी जानी चाहिए।

शर्मा ने 23 नवंबर को लिखे पत्र में कहा कि ओएनजीसी को मुंबई हाई/बेसिन/सैटेलाइट फील्ड में बहुलांश हिस्सेदारी को बेचने के लिए कहने के सरकार का नवीनतम निर्णय ओएनजीसी धीरे-धीरे कमजोर करेगा। यह गलत रणनीति का हिस्सा प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि विनिवेश नीति का तरीका यह रहा है कि पहले पीएसयू को कमजोर किया जाए और फिर इसे निजी कंपनियों बेच दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल