लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्रालय को अनूपरक अनुदान मांगों के अनुमान को लेकर वास्तविक रुख अपनाने की जरूरत: कैग

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सोमवार को कहा कि रेल मंत्रालय को अनुपूरक अनुदान मांगों को लेकर अधिक ‘वास्तविक’ रुख अपनाने की जरूरत है।

मार्च, 2020 में समाप्त वित्त वर्ष (2019-20) के लिए केंद्र सरकार के खातों की वित्तीय लेखा परीक्षा के अनुसार, रेल मंत्रालय के लिये 5,00,140.23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

लोकसभा में पेश कैग की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘रेल मंत्रालय को अनुपूरक अनुदान के रूप में 817.51 करोड़ रुपये मिले थे। यह प्रावधान अनुदान स्तर पर अधिक व्यय के अनुमान पर आधारित था। हालांकि, अंतिम व्यय मूल प्रावधान से कहीं कम था।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘यह बताता है कि अद्यतन व्यय और अनुदान स्तर की जरूरत पर विचार करने के बाद अनूपरक मांगों को लेकर अधिक वास्तविक अनुमान रखने की जरूरत है।’’

कैग ने यह भी कहा कि मंत्रालय का बिना स्वीकृति वाला खर्च 4,999.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया और स्थिति में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारतीय रेलवे के स्वीकृत अनुमानों से अधिक व्यय, विस्तृत अनुमानों के बिना किए गए व्यय और विविध अधिक भुगतान आदि को क्षेत्रीय रेलवे प्रशासन की आपत्ति पुस्तकों में दर्ज किया गया है और इसे बिना मंजूरी वाले व्यय के रूप में माना जाता है।’’

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान बिना स्वाकृति वाला खर्च 4,999.87 करोड़ रुपये था...वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में इस प्रकार का खर्च 5,003 करोड़ रुपये था। यानी स्थिति में सुधार को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें