लाइव न्यूज़ :

बिजली मंत्रालय ने राज्यों से विद्युत कर्मचारियों के लिये टीकाकरण शिविर लगाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल बिजली मंत्रालय ने राज्यों से विद्युत क्षेत्र में काम करने करने वाले कर्मचारियों के लिये बिजली कंपनियों तथा स्वास्थ्य विभागों के साथ समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण शिविर लगाने का आग्रह किया है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एआईपीईएफ ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय बिजली सचिव ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को इस संदर्भ में पत्र लिखा है।

एआईपीईएफ के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने कहा कि फेडरेशन ने 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री और बिजली मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि बिजली क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनिरों और कर्मचारियो को महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति का कामगार माना जाना चाहिए।

बिजली क्षेत्र में कार्यरत इंजीनियरों के संगठन ने कहा था कि अस्पताल और परीक्षण प्रयोगशालााएं विद्युत आपूर्ति पर ही निर्भर हैं और बिजली वितरण कंपनियों में कार्यरत इंजीनियर तथा तकनीकी कर्मचारियों की कोविड-19 के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है।

गुप्ता ने कहा कि बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों ने महामारी के दौरान बिजली चालू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, लेकिन उनके कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि अब बिजली मंत्रालय ने कम-से-कम बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की महामारी के दौरान भूमिका को संज्ञान में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?