लाइव न्यूज़ :

सतत विमानन ईंधन के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय, शेल, हनीवेल यूओपी के साथ काम कर रहे हैं: इंडिगो सीईओ

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:32 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

बोस्टन (अमेरिका), पांच अक्टूबर इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने यहां कहा कि सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) विकसित करना एक बड़ी चुनौती है तथा एयरलाइन इस मुद्दे पर भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय और साथ ही शेल एवं हनीवेल यूओपी जैसी तेल कंपनियों के साथ काम कर रही है।

वाणिज्यिक विमानन वैश्विक कार्बन उत्सर्जन के लगभग दो से तीन प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है। स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में "फ्लाइट शेम" आंदोलन को बढ़ावा देते हुए, अपने व्यक्तिगत कार्बन फुटप्रिंट (किसी व्यक्ति/संस्था आदि द्वारा किया गया कुल कार्बन उत्सर्जन) को कम करने के लिए हवाई यात्रा करना छोड़ दिया है।

दत्ता ने कहा, "एसएएफ एक बड़ी चुनौती है, जिसमें हम केवल सहयोग कर सकते हैं। इसलिए, हम शेल के साथ काम कर रहे हैं, हम यूओपी के साथ काम कर रहे हैं, और हम भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ काम कर रहे हैं तथा यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मुद्दे पर हम किस तरह से मदद कर सकते हैं।"

वह सोमवार को यहां वैश्विक एयरलाइंस निकाय इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की 77वीं वार्षिक आम बैठक में एक पैनल चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

गौरतलब है कि इंडिगो ने 30 जुलाई को घोषणा की थी कि वह विमान में एसएएफ का इस्तेमाल करने की क्षमता तलाश रही है और उसने एक अंतरराष्ट्रीय एसएएफ प्रदाता के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

हालांकि एयरलाइन ने एसएएफ प्रदाता के नाम का खुलासा नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें