लाइव न्यूज़ :

जीएसटी कलेक्शन अक्टूबर में गिरा, लगातार तीसरे महीने वसूली एक लाख करोड़ रुपये से नीचे

By भाषा | Updated: November 1, 2019 16:22 IST

पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1,00,710 करोड़ रुपये था। यह लगातार तीसरा महीना है जब कि जीएसटी की वसूली एक लाख करोड़ रुपये से नीचे है।

Open in App

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में 5.29 प्रतिशत गिरावट के साथ 95,380 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल अक्टूबर में संग्रह 1,00,710 करोड़ रुपये था। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से नीचे है।

सितंबर में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये था। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अक्टूबर 2019 में कुल जीएसटी संग्रह 95,380 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,582 करोड़ रुपये, राज्य जीएएसटी (एसजीएसटी) 23,674 करोड़ रुपये, समन्वित जीएसटी (आईजीएसटी) 46,517 करोड़ रुपये (इसमें 21,446 करोड़ रुपये आयातित माल से प्राप्त हुए) और उपकर का हिस्सा 7,607 करोड़ रुपये (774 करोड़ रुपये आयात पर) रहा।’’

बयान में कहा गया है कि सितंबर महीने के लिए 30 अक्टूबर तक कुल 73.83 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न (स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण) दाखिल किए गए। अक्टूबर महीने में नियमित निपटानों के बाद राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को सीजीएसटी के रूप में 38,224 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी के रूप में 37,645 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हुआ।

खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट ने आंकड़ों के बारे में कहा कि कम कर संग्रह का मतलब यह नहीं मानना चाहिये कि यह आर्थिक नरमी का सूचक है। उसने आरोप लगाया कि कर संग्रह का कारण ऑफलाइन कंपनियां हैं जिन्होंने हाल में अपने विशेष बिक्री अभियान के तहत ग्राहकों के एक बड़े हिस्से को अपनी ओर खींच लिया। कैट ने कहा, ‘‘ये कंपनियां एफडीआई नियमों का उल्लंघन कर भारी छूट देने में संलिप्त हैं।

इनके पास जीएसटी की चोरी कर सरकारी खजाने को चूना लगाने की दक्षता है।’’ इक्रा की अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर जीएसटी संग्रह में गिरावट परेशान करने वाला है। हालांकि यह कहा जा सकता है कि इसके लिये जीएसटी दरों में हालिया कटौती तथा मांग में धीमा सुधार जिम्मेदार है।

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित