लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय तीन दिवसीय भू-आर्थिक सम्मेलन का आयोजन करेगा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:13 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी विदेश मंत्रालय सप्ताहांत भू-आर्थिक मुद्दों पर केन्द्रित तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। सम्मेलन के वक्ताओं में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुणे इंटरनेशनल सेंटर के साथ होने वाले इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, जापान, मॉरीशस, मालदीव और भूटान की सरकारों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और चीन के बीच संबंधों में खटास चल रही है। दोनों देशों के बीच पिछले साल सीमा विवाद चरम पर पहुंच गया था, जिसे लेकर बातचीत अभी चल रही है।

सेवानिवृत्त राजनयिक गौतम बंबावाले इस कार्यक्रम के संयोजक हैं। वह 2018 तक चीन में भारत के राजदूत रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इस आयोजन में दुनिया भर से प्रतिनिधि शामिल होंगे।

चीन के बारे में एक विशिष्ट प्रश्न का उत्तर देते हुए, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एशियाई विकास बैंक के एक उपाध्यक्ष भी हिस्सा ले रहे हैं, जो एक चीनी नागरिक हैं। उनके अलावा बीजिंग स्थित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के एक अधिकारी भी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि प्रमुख वक्ताबों में आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल, उद्योगपति कुमारमंगलम बिड़ला, राजीव बजाज और नौशाद फोर्ब्स, विदेश सचिव एच वी श्रृंगला, डब्ल्यूटीओ में भारतीय राजदूत ब्रजेंद्र नवनीत तथा वाणिज्य सचिव अनूप वधावन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?