लाइव न्यूज़ :

रक्षा, रेल मंत्रालय ने जीईएम पोर्टल के जरिये सबसे अधिक खरीदारी की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी रक्षा और रेल मंत्रालय तथा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) ने सार्वजनिक खरीद पोर्टल ‘जीईएम’ से सबसे अधिक खरीदारी की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरकार के ई-मार्केटप्लेस ‘जीईएम पोर्टल’ की शुरुआत अगस्त, 2016 में हुई थी। यह पोर्टल सभी केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और विभागों को वस्तुओं व सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा देने के लिए शुरू किया गया था।

जीईएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तल्लीन कुमार ने कहा कि इन बड़े खरीदारों की खरीद की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए सॉफ्टवेयर की कई कार्य प्रणालियां पेश की जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन कदमों से ये संगठन अपनी खरीद पारदर्शिता, सुगमता और दक्षता से कर सकेंगे। रेलवे ओर रक्षा मंत्रालय तथा सीपीएसई की खरीद का रुख 2016 से लगातार ऊपर जा रहा है।

कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सीपीएसई की कुल खरीद 15 जनवरी, 2021 तक 4,737 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।’’

इसी तरह रक्षा मंत्रालय की कुल खरीद 15 जनवरी, 2021 तक 8,232.6 करोड़ रुपये रही है। यह सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों में सबसे अधिक है। कुमार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क तथा मंच पर नए कार्य प्रणालियां जोड़ने से इस वित्त वर्ष में अच्छे नतीजे मिले हैं।

इसी तरह जीईएम पोर्टल के जरिये रेलवे की खरीद 15 जनवरी तक 2,165.9 करोड़ रुपये रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल