लाइव न्यूज़ :

कृषि मंत्रालय ने प्रायोगिक परियोजना के लिए माइक्रोसॉफ्ट से किया करार

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने किसानों की मदद के लिए छह राज्यों के 100 गांवों में प्रायोगिक कार्यक्रम चलाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कार्यक्रम का उद्येश्य किसानों को लागत कम करने और आय बढ़ाने में मदद करना है।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हस्ताक्षर समारोह में मौजूद थे।

मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक कृषि क्षेत्र को लाभदायक बनाने में मदद करेगी और युवाओं को खेती की ओर भी आकर्षित करेगी।

तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार, पारदर्शी तरीके से पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये हस्तांतरित कर रही है।उन्होंने यह भी कहा कि इस कोविड-19 महामारी के दौरान भी कृषि क्षेत्र ने अच्छा प्रदर्शन किया है और सकारात्मक योगदान दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट, अपने सहयोगी क्राप डेटा टेक्नोलॉजीज के साथ इस समझौते में प्रवेश किया है।

एक साल चलने वाले इस प्रायोगिक परियोजना के तहत, लागत में कमी करके और फसल कटाई बाद के प्रबंधन के माध्यम से किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार