लाइव न्यूज़ :

सुदूर संवेदी आंकड़ों के संग्रहण के लिए कृषि मंत्रालय को ड्रोन के इस्तेमाल को अनुमति

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई, 19 फरवरी कृषि मंत्रालय को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत सुदूर संवेदी (रिमोट सेंसिंग) आंकड़ों के संग्रहण के लिए ड्रोन उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को कहा गया है, ‘‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शुक्रवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए दूरस्थ रूप से संचालित किये जाने वाले विमान प्रणाली (आरपीएएस) के उपयोग के लिए सशर्त छूट दी है।’’

यह पीएमएफबीवाई के तहत कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को देश के 100 जिलों के कृषि क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर उपज अनुमान लेने के लिए रिमोट सेंसिंग डेटा संग्रह के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति देगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अनुमति पत्र जारी करने की तारीख से या डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म के परिचालन तक, जो भी पहले हो, सशर्त छूट एक वर्ष के लिए मान्य होगी।

यह छूट तभी मान्य होगी जब सभी शर्तों और सीमाओं का कड़ाई से पालन किया जाए।

बयान में कहा गया है कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को सशर्त छूट दी गई है, फिर भी इसे स्थानीय प्रशासन, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, भारतीय वायु सेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से आवश्यक मंजूरी लेनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल