लाइव न्यूज़ :

वित्त राज्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सरकारी योजनाओं के तहत ऊंचे ऋण वितरण की सराहना की

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:49 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 सितंबर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड़ ने विभिन्न सरकार प्रायोजित और स्व- रोजगार योजनाओं के लिए जम्मू-कश्मीर में किये गये ऊंचे ऋण वितरण के लिए सोमवार को बैंकों की सराहना की।

उन्होंने बैंकों से संघ शासित प्रदेश में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और वित्तीय समावेशन के लिए मेहनत से काम करने को कहा।

कराड़ ने मध्य कश्मीर के गांदरबल में मिनी सचिवालय में जम्मू-कश्मीर संघ शासित प्रदेश स्तरीय बैंकर समिति (जेके यूटीएलबीसी) की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री केंद्र के सार्वजनिक पहुंच कार्यक्रम के तहत दो दिन दिन की यात्रा पर गांदरबल आए हैं।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को देश का गौरव बताते हुए कहा कि संघ शासित प्रदेश का देश के लिये विशिष्ट महत्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रशासन का हमेशा समर्थन करेगी।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर जैसी खुदरा स्तर की अर्थव्यवस्था में मुद्रा और अन्य सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत गैर-निष्पादित आस्तियों के निचले स्तर को लेकर संतोष जताया।

कराड ने बैंकों से वित्तीय समावेशी कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत गांवों को शामिल करने और बैंकिंग सुविधाओं के अभाव वाले क्षेत्रों तक पहुंचने पर जोर दिया।

प्रदेश के मुख्य सचिव ए के मेहता ने इस अवसर पर सूचित किया कि संघ शासित प्रदेश में सभी भुगतान डिजिटल तरीके से किये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम