लाइव न्यूज़ :

उर्वरक राज्यमंत्री ने गुजरात में इफ्को के नैनो यूरिया संयंत्र का जायजा लिया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने शनिवार को गुजरात में इफ्को के कलोल संयंत्र का दौरा किया और नैनो यूरिया के उत्पादन की प्रगति का जायजा लिया।

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) ने 31 मई को तरल रूप में दुनिया का पहला 'नैनो यूरिया' पेश किया। इसका उत्पादन इसी महीने से शुरू हो गया है।

यह इफको की एक पेटेंट की हुई तकनीक है जिसे इसके नैनो बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर, गुजरात में विकसित किया गया है। इफ्को ने नैनो यूरिया लिक्विड की कीमत 240 रुपये प्रति बोतल रखी है, जो पारंपरिक यूरिया की एक बोरी की कीमत से 10 प्रतिशत सस्ती है।

मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के कलोल में अत्याधुनिक इफ्को संयंत्र में नैनो यूरिया के उत्पादन की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही 'नैनो यूरिया' की एक खेप को भी हरी झंडी दिखाई।’’

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल नैनो यूरिया किसानों के लिए आर्थिक बचत और अधिक उपज सुनिश्चित करेगा।

इफ्को के अनुसार, किसानों के द्वारा नैनो यूरिया के उपयोग से न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य और फसल की उत्पादकता में सुधार होगा बल्कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में भी कमी आएगी।

कलोल में नैनो यूरिया संयंत्र की उत्पादन क्षमता 1.5 लाख बोतल प्रतिदिन की है।

कलोल के अलावा, इफ्को ने चालू वित्तवर्ष के अंत तक पहले चरण में उत्तर प्रदेश के अपनी आंवला और फूलपुर सुविधा केन्द्र में नैनो यूरिया संयंत्र बनाने की योजना बनाई है। दूसरे चरण में, वर्ष 2022-23 तक चार और संयंत्रों को चालू किया जाएगा, जिससे 18 करोड़ बोतलों का उत्पादन होगा।

किसान आसानी से नैनो यूरिया का उपयोग कर सकते हैं। नैनो यूरिया की आधा लीटर की एक बोतल एक एकड़ खेत में दो बार छिड़काव के लिए पर्याप्त है। इसमें कहा गया है कि अब किसान 45 किलो यूरिया की बोरी ढोने की जगह इफ्को की नैनो यूरिया की आधा लीटर की बोतल को बड़े आराम से ढो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित