लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 60 हजार वर्गमीटर में परियोजना लगायेगी माइक्रोसॉफ्ट

By भाषा | Updated: April 2, 2021 13:40 IST

Open in App

नोएडा विश्व की मशहूर सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट नोएडा के सेक्टर 145 में 60 हजार वर्ग मीटर में परियोजना लगायेगी। इसके लिये बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटित कर दी। सेक्टर 145 में एक स्कूल के लिये भी नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटित की।

नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने बताया कि विश्व की सुप्रसिद्ध सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को नोएडा के सेक्टर 145 में 60 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन की कीमत 103 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि कंपनी भारत में अपनी सबसे बड़ी परियोजना नोएडा मे लगायेगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नोएडा में निवेश को लेकर काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। इसी कड़ी में संस्थागत भूखंडों की योजना के चतुर्थ चरण में आईटी और आईटी इनेबल सर्विसेज के उपयोग के लिये सेक्टर 145 के भूखंड संख्या ए-01 और ए-02 में कुल 60 हजार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (आरएंडी) प्राइवेट लिमिटेड को किया गया है।

उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के नोएडा में परियोजना लगाने से सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी नोएडा की तरफ आकर्षित होंगी। उन्होंने बताया कि योजना की शर्तों के तहत 40 प्रतिशत आवंटन धनराशि 1 माह के अंदर जमा करानी है। बाकी 60 प्रतिशत धनराशि 8 छमाही किस्तों में कंपनी को देनी होगी।

परियोजना के निर्माण के लिये पांच साल का समय प्राधिकरण देगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिव शिक्षा समिति को सेक्टर 145 में स्कूल के लिये जमीन आवंटित की गयी है। इससे प्राधिकरण को 24. 63 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें