लाइव न्यूज़ :

Microsoft Video Calling: 2011 में 8.5 अरब डॉलर में खरीदा?, मई में ‘वीडियो कॉलिंग’ सेवा ‘स्काइप’ बंद, क्या करेंगे उपयोगकर्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2025 12:18 IST

Microsoft Video Calling: माइक्रोसॉफ्ट ने वर्षों से स्काइप की तुलना में टीम्स को प्राथमिकता दी है और इसे बंद करने का निर्णय इस तकनीकी दिग्गज की अपने मुख्य संचार ऐप को सुव्यवस्थित करने की इच्छा को दर्शाता है, क्योंकि उसे कई प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्काइप उपयोगकर्ता ‘टीम्स’ में लॉग इन करने के लिए अपने मौजूदा खातों का उपयोग कर सकेंगे।स्काइप ‘लैंडलाइन’ के बजाय इंटरनेट का उपयोग करके टेलीफोन कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने में अग्रणी था।ऑनलाइन रिटेलर ईबे द्वारा 2005 में सेवा खरीदने के बाद स्काइप ने वीडियो कॉल को भी शामिल कर लिया।

Microsoft Video Calling: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ‘वीडियो कॉलिंग’ सेवा ‘स्काइप’ को बंद कर रहा है। लोगों के ऑनलाइन संचार के तरीके में परिवर्तन लाने में मदद करने वाली इस सेवा को उसने 2011 में 8.5 अरब डॉलर में खरीदा था। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह मई में स्काइप को बंद कर देगी और अपनी कुछ सेवाओं को अपने प्रमुख वीडियोकांफ्रेंस और टीम एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म ‘माइक्रोसॉफ्ट टीम्स’ पर स्थानांतरित कर देगी। स्काइप उपयोगकर्ता ‘टीम्स’ में लॉग इन करने के लिए अपने मौजूदा खातों का उपयोग कर सकेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने वर्षों से स्काइप की तुलना में टीम्स को प्राथमिकता दी है और इसे बंद करने का निर्णय इस तकनीकी दिग्गज की अपने मुख्य संचार ऐप को सुव्यवस्थित करने की इच्छा को दर्शाता है, क्योंकि उसे कई प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ रहा है।

एस्टोनिया के टालिन में 2003 में इंजीनियर के एक समूह द्वारा स्थापित स्काइप ‘लैंडलाइन’ के बजाय इंटरनेट का उपयोग करके टेलीफोन कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने में अग्रणी था। यह वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) तकनीक पर निर्भर था जो ऑडियो को ऑनलाइन प्रसारित डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करता है। ऑनलाइन रिटेलर ईबे द्वारा 2005 में सेवा खरीदने के बाद स्काइप ने वीडियो कॉल को भी शामिल कर लिया।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित