लाइव न्यूज़ :

दो अरब डॉलर के निवेश से डाटा सेंटर की स्थापना पर माइक्रोसॉफ्ट, तेलंगाना के बीच बातचीत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:38 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 जुलाई तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट तेलंगाना सरकार के साथ अपने सबसे बड़े डेटा केंद्रों में से एक की स्थापना के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है, जिसके लिए करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा। पूरे मामले से जुड़े करीबी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यदि बातचीत सफल होती है तो यह अमेरिका के बाहर माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख निवेशों में एक होगा।

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने कुछ महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ बातचीत की थी।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘चर्चा अंतिम चरण में है। कुछ मुद्दों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, जिनमें स्थान और निवेश की मात्रा शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट यहां डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए तैयार है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस बारे में संपर्क करने पर राज्य के आईटी विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आईटी कंपनी ने राज्य सरकार के साथ जारी चर्चा के बारे में खुलासा नहीं करने का अनुरोध किया है।

माइक्रोसॉफ्ट की जनसंपर्क एजेंसी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय