लाइव न्यूज़ :

समाचार के लिए गूगल से धनराशि लेने की ऑस्ट्रेलियाई योजना का माइक्रोसॉफ्ट ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: February 3, 2021 12:52 IST

Open in App

कैनबरा, तीन फरवरी (एपी) माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया की उस योजना का समर्थन करती है, जिसके तहत बड़े डिजिटल मंचों से समाचार के लिए धनराशि लेने की बात कही गई है।

माइक्रोसॉफ्ट ने साथ ही कहा कि यदि गूगल देश छोड़कर जाती है, तो वह छोटे कारोबारियों के विज्ञापनों को बिंग में स्थानांतरित करने में मदद करेगी। बिंग माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन है।

इससे पहले गूगल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले महीने सीनेट की सुनवाई में कहा था कि यदि सरकार मसौदा योजना पर आगे बढ़ी, जिसके तहत उसे समाचार के लिए भुगतान करना पड़ेगा, तो वह ऑस्ट्रेलिया में अपने सर्च इंजन को बंद कर देगी।

इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सर्च इंजन की बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया में माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला ने पिछले हफ्ते एक ऑनलाइन बैठक में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और संचार मंत्री पॉल फ्लेचर से कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट इस नए मसौदे का पूरी तरह समर्थन करता है।

मॉरिसन ने इस हफ्ते पुष्टि की कि उन्होंने नडेला से बिंग के ऑस्ट्रेलिया में गूगल की जगह लेने के बारे में बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा