लाइव न्यूज़ :

एमएफआई का ऋण पोर्टफोलियो सितंबर तिमाही में मामूली घटकर 2,25,331 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) का कुल ऋण पोर्टफोलियो (जीएलपी) सितंबर तिमाही में मामूली 1.1 प्रतिशत घटकर 2,25,331 करोड़ रुपये रह गया। सा-धन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एमएफआई का ऋण पोर्टफोलियो 2,27,843 करोड़ रुपये रहा था।

सूक्ष्म वित्त क्षेत्र के लिए स्व-नियामक संगठन सा-धन के सदस्यों की संख्या 229 सदस्य है। इनमें स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने वाले संस्थान, एमएफआई, बैंक, रेटिंग एजेंसियां और क्षमता निर्माण संस्थान शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान सभी ऋणदाताओं का कुल कर्ज वितरण बढ़कर 66,694 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान 34,135 करोड़ रुपये रहा था।

सा-धन के कार्यकारी निदेशक पी सतीश ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह क्षेत्र कोविड महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। लेकिन अब इस क्षेत्र में ऋण की अदायगी तथा वितरण दोनों में सुधार देखने को मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?