लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ब्रांड्स के शेयर निर्गम मूल्य से 13 फीसदी गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुए

By भाषा | Updated: December 22, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर फुटवेयर रिटेलर कंपनी मेट्रो ब्रांड्स के शेयर निर्गम मूल्य से 13 फीसदी की कमी के साथ बुधवार को सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी के शेयरों का निर्गम मूल्य 500 रुपये था। ये 12.8 फीसदी की कमी के साथ 436 पर सूचीबद्ध हुए। बाद में यह 14.78 फीसदी की गिरावट के साथ 426.10 पर आ गए।

एनएसई पर कंपनी के शेयर 12.6 फीसदी की गिरावट के साथ 437 पर सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 12,805.65 करोड़ रुपये है।

मेट्रो ब्रांड्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 14 दिसंबर को निर्गम के अंतिम दिन 3.64 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 485 से 500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ के तहत 295 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे और 2,14,50,100 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?