लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ब्रांड्स का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर राकेश झुनझुनवाला समर्थित मेट्रो ब्रांड्स लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 दिसंबर को खुलेगा।

फुटवियर क्षेत्र की रिटेलर मेट्रो ब्रांड्स आईपीओ के तहत 295 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तक तथा अन्य शेयरधारक 2.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का निर्गम 14 दिसंबर को बंद होगा।

आईपीओ के जरिये कंपनी के प्रवर्तक अपनी करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। आईपीओ के बाद कंपनी में प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी मौजूदा के 85 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत रह जाएगी।

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी ‘मेट्रो’, ‘मोची’, ‘वॉकवे’ और ‘क्रॉक्स’ ब्रांड के नए स्टोर खोलने तथा सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी। फिलहाल देश के 134 शहरों में कंपनी के 586 स्टोर हैं। इनमें से 211 स्टोर पिछले तीन साल में खोले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?