लाइव न्यूज़ :

मर्सडीज बेंज का कार ऋण के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर लक्जरी कार कंपनी मर्सडीज बेंज ने मंगलवार को कार ऋण के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत बैंक मर्सडीज के ग्राहकों को कई अन्य लाभ के साथ ‘आकर्षक’ ब्याज दरों पर कार ऋण उपलब्ध कराएगा।

मर्सडीज ने एक बयान में कहा कि इससे कंपनी को एसबीआई के ग्राहकों तक आसान पहुंच उपलब्ध होगी और उसे बाजार में अपनी बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। वहीं बैंक के ग्राहकों को मर्सडीज की बुकिंग पर कई अन्य विशेष लाभ मिलेंगे।

बयान के मुताबिक साझेदारी ग्राहकों के लिए आकर्षक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की गारंटी प्रदान करती है। इसके अलावा एसबीआई के डिजिटल मंच योनो से कार की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 25,000 रुपये के अतिरिक्त लाभ मिलेंगे।

मर्सडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि मर्सडीज बेंज संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए लगातार नए तरीके तलाश रही है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने किसी बैंक के साथ साझेदारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें