लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज बेंज ने उतारा कॉम्पैक्ट कार मॉडल, कीमत 79.5 लाख रुपये

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने शुक्रवार को अपनी कॉम्पैक्ट कार एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ पेश की, जिसकी शोरूम कीमत 79.50 लाख रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह मॉडल 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 421 एचपी की शक्ति प्रदान करता है। यह मॉडल 3.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी अधिकतम गति 270 किमी प्रति घंटा है।

इस मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘हम नयी मर्सिडीज-एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ को उतारने साथ अपनी ए-क्लास श्रेणी को मजबूत कर रहे हैं। यह देश में सबसे तेज हैचबैक कार है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी समग्र विकास रणनीति में नई पीढ़ी की स्पोर्ट्स कार के महत्व पर भी जोर दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?