लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज बेंज इंडिया की बिक्री 2020 में 43 प्रतिशत गिरी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज बेंज ने बुधवार को कहा कि 2020 में भारत में उसकी बिक्री 43 प्रतिशत कम होकर 7,893 इकाइयों पर आ गयी।

कंपनी ने कहा कि यह कोरोना वायरस महामारी के चलते साल के दौरान कुछ समय के लिये परिचालन रुक जाने के कारण हुआ। हालांकि कंपनी ने कहा कि उसने भारत में लग्जरी कार खंड में प्रथम स्थान बरकरार रखा है।

कंपनी ने इससे पहले 2019 में भारतीय बाजार में 13,786 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने कहा कि 2020 की चौथी तिमाही यानी दिसंबर तिमाही में उसकी बिक्री एक तिमाही पहले की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़ी। इससे बाजार में बिक्री का रुख मजबूत बने रहने का संकेत मिलता है।

कंपनी ने गति बनाये रखने के लिये उत्पादों के विनिर्माण पर 400 करोड़ रुपये निवेश करने की पिछले साल घोषणा की थी। इसके अलावा कंपनी ने नये मॉडलों तथा पुराने मॉडलों के नये संस्करणों समेत 15 नये उत्पाद पेश करने की भी घोषणा की है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने एक आभासी संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2020 उद्योग के लिये एक अभूतपूर्व वर्ष रहा। हम अपने और अपने डीलरों के लिये बिक्री में एक मजबूत सुधार दर्ज कर खुश हैं। हम विशेष रूप से चौथी तिमाही के मजबूत प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार