लाइव न्यूज़ :

मीरा मोहंती पीएमओ में संयुक्त सचिव नियुक्त, रितेश चौहान पीएम फसल बीमा योजना के सीईओ होंगे

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्र ने मंगलवार को कई नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल किये। वरिष्ठ नौकरशाह मीरा मोहंती को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं रितेश चौहान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की हिमाचल प्रदेश कैडर के 2005 की अधिकारी मोहंती फिलहाल पीएमओ में निदेशक हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अस्थायी रूप से निदेशक के पद का अद्यतन कर मोहंती को सामूहिक कार्यकाल के लिए एक मई, 2022 तक पीएमओ में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

वहीं उनके ‘बैचमेट’ चौहान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सीईओ तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव कृषि नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति सात साल के सामूहिक कार्यकाल के लिए 22 सितंबर, 2023 तक की गई है।

आदेश में कहा गया है कि भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) की अधिकारी उमा नंदूरी को संस्कृति मंत्रालय के तहत आजादी का अमृत महोत्सव सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विपिन बंसल को वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव और आशीष कुमार को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

पवन कुमार सैन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, नीति आयोग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा अमितेश कुमार सिन्हा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। वहीं समीर शुक्ला को वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। सौम्या गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव, हरीश चंद्र चौधरी को एनएचआरसी में संयुक्त सचिव, कुलदीप नारायण को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

वंदना कुमार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और एन युवराज को औषधि विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें