लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता पिछले साल के 6,000 टन से बढ़कर 8,000 टन प्रतिदिन पहुंची

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की उत्पादन क्षमता बढ़कर 8,000 टन प्रतिदिन हो गयी है। पिछले साल यह 6,000 टन प्रतिदिन थी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकीय ऑक्सीजन की मांग काफी बढ़ गयी थी।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापारविभाग में अतिरिक्त सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि चिकित्सा मकसद से ऑक्सीजन की आपूर्ति दिसंबर 2019 में 1,000 टन प्रतिदिन से लगभग 10 गुना बढ़कर इस साल मई में 9,600 टन प्रतिदिन तक पहुंच गयी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी उत्पादन क्षमता आज पिछले साल के 6,000 टन प्रतिदिन से बढ़कर 8,000 टन प्रतिदिन हो गयी है।’’

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की मांग काफी बढ़ गयी थी। उस समय मांग बढ़कर 9,000 टन के करीब पहुंच गयी जबकि पहली लहर के दौरान अधिकतम मांग 3,095 टन थी।

अधिकारी ने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर नियमों में संशोधन के मसौदे को 25 जून को अधिसूचित किया गया था और डीपीआईआईटी अब विभिन्न पक्ष के परामर्श से विस्फोटक नियमों में संशोधन पर काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम