लाइव न्यूज़ :

मैक्लारेन टेक्नोलॉजी की भारतीय फिनटेक में हिस्सेदारी लेने की योजना

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर अमेरिकी कंपनी मैक्लारेन टेक्नोलॉजी एक्विजिशन कॉरपोरेशन (एमटीएसी) किसी भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रही है।

मैक्लारेन टेक्नोलॉजी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार कंपनी एक ऐसी भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है जिसका मूल्यांकन 50 करोड़ डॉलर से अधिक और दो अरब डॉलर तक का हो।

एमटीएसी ने इस महीने की शुरुआत में नैस्डैक में सूचीबद्ध होने के समय 20.15 करोड़ डॉलर (करीब 1500 करोड़ रूपये) जुटाए है।

कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शाजा पिल्लई ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दुनिया भर में वित्तीय प्रौद्योगिकी की मुहिम चल रही है क्योंकि पिछले पांच वर्षों में वित्तीय प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता श्रेणी में ही सबसे अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप बने हैं।

पिल्लई ने कहा, "अगर आप पिछले 2-3 वर्षों में वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सृजित बाजार मूल्य को देखें, तो यह पांच हजार अरब डॉलर के करीब है। अब तक वित्तीय प्रौद्योगिकी निवेश करने के लिए डिजिटल श्रेणी में सबसे बड़ी श्रेणी है।"

उन्होंने कहा, "हम एक ऐसी वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी की तलाश कर रहे हैं जिसका न्यूनतम परिसंपत्ति मूल्यांकन 50 करोड़ डॉलर और ऊपरी सीमा दो अरब डॉलर हो।"

मैक्लारेन टेक्नोलॉजी के मुख्य वित्त अधिकारी राजीव नायर ने कहा कि कंपनी वित्त प्रौद्योगिकी कंपनियों का मूल्यांकन करेगी और फिर यह फैसला करेगी कि वह निवेश के मोर्चे पर किस तरह के कदम उठाने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम