लाइव न्यूज़ :

मैकडोनाल्ड्स की 100 करोड़ रुपये के निवेश से 30 रेस्तरां खोलने की योजना

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई देश के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में मैकडोनाल्ड्स रेस्तरां चलाने वाली वेस्टलाइफ डेवलपमेंट की चालू वित्त वर्ष में 100 करोड़ रुपये के निवेश से इसी ब्रांड के तहत 30 दुकान और खोलने की योजना है।

कंपनी की कुल बिक्री में करीब 50 प्रतिशत से अधिक योगदान डिलिवरी, पैक कराकर ले जाने जैसे माध्यमों का है। इन सबको देखते हुए वह चालू वित्त वर्ष में शुरूआती दो-तीन महीनों को छोड़कर वृद्धि को लेकर उत्साहित है।

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष अमित जाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारी चालू वित्त वर्ष में 20 से 30 मैंकडोनाल्ड्स रेस्तरां खोलने की योजना है। इसके लिये हम 100 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।’’

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने मैकडोनाल्ड्स के पांच रेस्तरां खोले थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट ने दूसरे सुविधाजनक माध्यमों (आर्डर कर मंगाना, पैक कराकर ले जाना आदि) ने बिक्री को बढ़ाया है। कंपनी चालू वित्त वर्ष में वृद्धि को लेकर उत्साहित है।

जाटिया ने कहा, ‘‘कारोबार अब बदल रहा है और लोग सुविधा को तरजीह दे रहे हैं। सभी डिजिटल माध्यमों के उपयोग के बाद, हमने इस दूसरी लहर में मजबूती के साथ प्रवेश किया है। इस बार पहली कोविड-19 महामारी से काफी अंतर है और अब ग्राहक बाहर का खाना ऑर्डर कर रहे हैं, जो पिछले साल नहीं हुआ था। मैं वित्त वर्ष 2021-22 को लेकर काफी उत्साहित हूं, जाहिर तौर पर अगले 2-3 महीनों को इसमें शामिल नहीं कर रहा हूं।’’

वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में कुल बिक्री में स्टोर के जरिये बिक्री का 40 से 45 प्रतिशत योगदान रहा जबकि घर पर मंगाना या पैक कराकर ले जाने जैसे सुविधाजनक माध्यमों की हिस्सेदारी 55 से 60 प्रतिशत रही।

कंपनी को 2020-21 की मार्च तिमाही में आय बढ़ने से घाटा कम होकर 6.45 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 25.26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट की परिचालन आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 357.58 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 336.65 करोड़ रुपये थी।

फिलहाल वेस्टलाइफ डेवलपमेंट की इकाई हार्डकैसल रेस्टुरेंट्स 42 शहरों में 305 मैकडोनाल्ड्स रेस्तरां का परिचालन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?