लाइव न्यूज़ :

मैक्स हेल्थकेयर गुरुग्राम में दो अस्पताल बनाएगी, 1,600 करोड़ रुपये निवेश की योजना

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अक्टूबर मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट हरियाणा के गुरुग्राम में लगभग 1,000 बिस्तरों के साथ दो नये अस्पताल शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी की 1,600 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "कंपनी की गुरुग्राम में 500-500 बिस्तरों के दो अस्पतालों का निर्माण कर अपनी उपस्थिति मजबूत करने और दिल्ली-एनसीआर में बिस्तर क्षमता बढ़ाने की योजना है।"

इससे पहले मैक्स हेल्थकेयर बोर्ड ने दिन में हुई बैठक में इस विस्तार योजना को मंजूरी दी।

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने कहा, "निवेश की कुल रकम लगभग 1,600 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। विस्तार योजना को आंतरिक स्रोत, उधार और/या कानून के तहत मंजूर अन्य तरीकों से वित्तपोषित करने का प्रस्ताव है।"

उसने कहा कि इन दो अस्पतालों का निर्माण हाल में हुई हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की नीलामी में सफल बोली के बाद आवंटित की जानी वाली 6.11 और 5.26 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम