लाइव न्यूज़ :

मास्टरकार्ड ने कोविड राहत उपायों के लिये एक करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 23:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 अप्रैल अमेरिकी की बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी मास्टरकार्ड ने भारत में कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद के लिये एक करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता जतायी है।

आधिकरिक घोषणा के अनुसार कंपनी यह सहायता मास्टरकार्ड इम्पैक्ट फंड के जरिये उपलब्ध कराएगी और इसके तहज तीन क्षेत्रों...अस्पताल संसाधनों तक पहुंच, अतिरिक्त ऑक्सीजन आपूर्ति और देश में अपने कर्मचारियों की निरंतर मदद...पर ध्यान दिया जाएगा।

मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय बंगा ने कहा, ‘‘भारत में स्थिति काफी परेशान करने वाली है। यह स्पष्ट है कि कोई भी इससे अछूता नहीं रह गया है और कोई भी हाथ पर हाथ रखे नहीं रह सकता।’’

सबसे बड़ा योगदान 2000 बिस्तरों वाला अस्थायी या मोबाइल अस्पताल की स्थापना के रूप में होगा। इससे स्वास्थ्य संबंधित जरूरता को तत्काल पूरा किया जा सकेगा।

मास्टरकार्ड ने एक बयान में कहा कि कंपनी सरकार और स्थानीय भागीदारों के साथ काम कर रही है। ये अस्पताल तुंरत बनाये जा सकते हें और इससे करीब 25 लाख भारतीयों को मदद मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!