लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मार: सरकार के फैसले के बाद महंगी हो जाएगी घरेलू गैस व सीएनजी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2018 10:52 IST

पेट्रोल डीजल के बाद एक और महंगाई की मार आम जनता को लगने वाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त: पेट्रोल डीजल के बाद एक और महंगाई की मार आम जनता को लगने वाली है। खबर के मुताबिक जल्द एलीपीजी गैस के दाम बढ़ सकते हैं और ये फैसला सरकार ने 3.50 डॉलर प्रति मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट के बढ़ने के कारण से लिया गया है।

वहीं, इस साल की शुरुआत में भी घरेलू गैस की कीमतों में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी, जो अप्रैल से सितंबर के लिए की गई थी। लेकिन अब जल्द 15 फीसदी नैचुरल गैसों के बाद बढ़ने वाले हैं। ये15 फीसदी की ये बढ़ोत्तरी अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। कहा जा रहा है इससे पीएलजी औैर सीएनजी का इस्तेमाल करने वाले रिटेल प्यूल डिस्ट्रीब्यूडर्स और पावर कंपनी पर दवाब पड़ेगा। यानि घरेलू गैस के साथ सीएनजी भी महंगी हो जाएगी।

2014 अक्टूबर में नए फार्मूले को लागू किया गया था जिसके आधार पर 6 महीने बाद दामों में बदलाव किया जाएगा।प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी बढ़ेगी।अक्टूबर में यह करीब 15 प्रतिशत बढ़ाकर 3.5 डॉलर प्रति यूनिट की जा सकती है।

गौरतलब है दिल्ली में एलपीजी के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम एक मई 2018 को 491 रुपये 21 पैसे प्रति किला थी। जो अब 2 रुपये 34 पैसे की वृद्धि के साथ 493 रुपये 55 पैसे प्रति किलो हो गया है। इस हिसाब से कोलकाता में गैस सिलेंडर 496.65 रुपये प्रति किलो हो गई है जो अब तक 494.23 रुपये प्रति किलो, थी, मुंबई में 491.31 रुपये प्रति किलो मिलेगी पहले इसके दाम 488.94 रुपये प्रति किलो थे, चेन्नई में 481.84 प्रति किलो हो गया है जो 479.42 रुपये प्रति किलो पहले था।

जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बात की जाए तो इसने आसमान को छू लिया है। इसकी कीमत बढ़कर कोलकाता में 723.50 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 671.50 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 712.50 प्रति किलो हो गया है। वहीं, सरकार ने  पेट्रोल और डीजल के दामों में 1 पैसे और गुरुवार को 7 पैसे की कटौती की थी।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?