लाइव न्यूज़ :

मासेराती भारत में विस्तार के लिए दूसरी, तीसरी श्रेणी के शहरों पर ध्यान केंद्रित करेगी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली आठ अगस्त इटली की कार कंपनी मासेराती अपने वाहनों की बिक्री के लिए देश के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में ध्यान केंद्रित करेगी।

कंपनी ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन शहरों में सुपर लग्जरी ब्रांडों की बढ़ती मांग परिवर्तन लाने वाली साबित हो रही है।

मासेराती ने भारत में 2015 में अपने कारोबार शुरू किया था। कंपनी ग्राहकों का अनुभव बेहतर करने के लिए अपनी बिक्री बाद सेवाओं (ऑफ्टर सेल्स) को बेहतर कर रही है।

मासेराती एपीएसी के प्रमुख बोजन जानकुलोवस्की ने एक ईमेल साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ मासेराती ने छोटे शहरों में मांग में बढ़ोतरी देखी है। हालांकि परंपरागत रूप से हम महानगरों में अधिक कारोबार मिलता है। भले ही इन शहरों में हमारी जमीनी उपस्थिति के मामले में विस्तार हमारे भागीदारों पर निर्भर करता है।’’

उन्होंने कंपनी के भारत में विस्तार की योजना को लेकर कहा, ‘‘भारतीय बाजार में मासेराती दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में बढ़ती मांग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भारत एक बहुत विविध देश है। भारत के महानगरों की संपन्नता और व्यापक पहुंच को भी हालांकि नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?