लाइव न्यूज़ :

मारुति ने ड्राइविंग स्कूलों के जरिये 15 लाख लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि उसने अपने ड्राइविंग स्कूलों के जरिये 15 लाख लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया है।

कंपनी ने अपना पहला मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल (एमएसडीएस) 2005 में खोला था। फिलहाल कंपनी के देश के 238 शहरों में 492 चालक प्रशिक्षण केंद्र हैं। करीब 1,400 विशेषज्ञ लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण देते हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एमएसडीएस में हमारा उद्देश्य प्रत्येक आवेदक को सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण देना है। साथ ही उन्हें वाहन के रखरखाव और आपात स्थिति से निपटने के बारे में भी बताया जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एमएसडीएस के जरिये हम 15 लाख लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण दे चुके हैं। यह हमारी वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से ड्राइविंग का ज्ञान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?