लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष के अंत तक मोबाइल सर्विस वैन की संख्या बढ़ाकर 300 करेगी मारुति

By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के बीच वाहनों की घर के दरवाजे पर ‘सर्विसिंग’ की मांग बढने के बीच देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया इस वित्त वर्ष के अंत तक अपनी मोबाइल सर्विस वैन की संख्या बढ़ाकर 300 करेगी।

कंपनी अपनी ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ पहल के तहत इन वैनों की संख्या बढ़ाएगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (सेवा) पार्थो बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘मारुति सुजुकी सर्विस ऑन व्हील्स’ तथा कंपनी की वर्कशॉप द्वारा उठाए गए कदमों से वाहन सेवा कारोबार दूसरी तिमाही में 2019-20 की तुलनात्मक अवधि की तुलना में बेहतर रहा है। इन कदमों में डिजिटलीकरण, सुरक्षा और स्वच्छता शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मारुति सर्विस कोविड-19 महामारी के बाद काफी तेजी से उबरी है। हमारी सर्विस ऑन व्हील्स को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ग्राहक आज इसे प्राथमिकता दे रहे हैं।’’

अभी तक कंपनी ग्राहकों के दरवाजे पर नि:शुल्क सेवा दे रही थी क्योंकि भुगतान लेने पर वाहन को उठाकर सफाई करने की जरूरत होती। उसके बाद कंपनी ने इस मुद्दे को सुपर कैरी पर मोबाइल सेवा के जरिये हल किया।

बनर्जी ने कहा, ‘‘एक साल से कम के अरसे में हमारी 250 सर्विस ऑन व्हील्स वैन हो गई हैं। यह एक साल की दृष्टि से बड़ा आंकड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि हम इसे काफी तेजी से बढ़ा रहे हैं क्योंकि डीलरों के साथ-साथ अब ग्राहक भी अपने घर के दरवाजे पर ‘सर्विसिंग’ को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा