लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट बीते साल सबसे अधिक बिकने वाली कार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी मारुति सुजुकी इंडिया की हैचबैक स्विफ्ट बीते साल (2020) देश में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 2020 में स्विफ्ट की बिक्री 1,60,700 इकाई रही।

कंपनी ने बयान में कहा कि 2020 में इस मॉडल ने कुल मिलाकर 23 लाख इकाइयों की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया। इस मॉडल को 2005 में पेश किया गया था। स्विफ्ट ने 2010 में पांच लाख इकाई, 2013 में 10 लाख इकाई और 2016 में 15 लाख इकाइयों की बिक्री के आंकड़े को पार किया था।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने दावा किया कि स्विफ्ट पिछले 15 साल के दौरान देश में सबसे अधिक बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार है। पिछले 15 साल में इसकी 23 लाख से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बावजूद 2020 में हमने स्विफ्ट की 1,60,700 इकाइयां बेची हैं। यह सबसे अधिक बिकने वाला कार मॉडल है।’’ कंपनी ने कहा कि स्विफ्ट के ग्राहकों में 53 प्रतिशत 35 साल से कम की उम्र के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित