लाइव न्यूज़ :

बिक्री के लिहाज से शीर्ष पांच गाड़ियों में मारुति सुजुकी का एकाधिकार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि 2020-21 में स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ऑल्टो और डिजायर बिक्री के लिहाज से शीर्ष पांच मॉडल बनकर उभरे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 1.72 लाख इकाइयों के साथ स्विफ्ट पहले स्थान पर है, जबकि बलेनो 1.63 लाख इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बताया कि 1.60 लाख इकाइयों के साथ वैगनआर तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान ऑल्टो और डिजायर की क्रमशः 1.59 लाख इकाइयां और 1.28 लाख इकाइयां बिकीं।

एमएसआई ने बताया कि इन मॉडलों ने 2020-21 में कुल यात्री वाहनों की बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान दिया।

कंपनी ने कहा कि लगातार चौथे साल बिक्री के लिहाज से भारत की शीर्ष पांच गाड़ियां उसकी हैं।

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद 2020-21 में बिक्री के लिहाज से शीर्ष पांच यात्री वाहन मारुति सुजुकी के हैं।

उन्होंने कहा कि 2020 अर्थव्यवस्था के लिए नई चुनौतियां लाया, लेकिन ग्राहकों का विश्वास मारुति सुजुकी पर अटूट रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार