लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने 25 लाख की बिक्री का आकंड़ा पार किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि 16 साल पहले घरेलू बाजार में उतारी गयी उसकी प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट ने 25 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

एमएसआई ने एक बयान में कहा कि कार ने 25 लाख इकाइयों की कुल बिक्री के साथ एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

स्विफ्ट कार 2005 में पेश की गयी थी और इसके साथ इसने देश में एक नये प्रीमियम हैचबैक वर्ग की शुरुआत की थी।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "2005 में बाजार में उतारे जाने के साथ, स्विफ्ट ने भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की शुरुआत की थी। आज इसके लाखों प्रशंसक हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट ने अपने शानदार लुक और ताकतवर प्रदर्शन के साथ एक गौरवशाली विरासत का निर्माण किया है।"

उन्होंने कहा, "यह सफलता ब्रांड स्विफ्ट के लिए ग्राहकों और आलोचकों के प्यार का प्रमाण है। 35 वर्ष से कम उम्र के 52 प्रतिशत से अधिक ग्राहकों के साथ स्विफ्ट को अपने परिपक्व होते युवा ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं के अनुरूप लगातार नया रूप दिया जाता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?