लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड 1.57 लाख सीएनजी गाड़ियां बेचीं

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने 2020-21 में सीएनजी गाड़ियों की रिकॉर्ड 1.57 लाख इकाइयां बेचीं।

कंपनी ने इससे पहले 2019-20 में 1,06,444 सीएनजी गाड़ियां बेची थीं।

एमएसआई अपनी फैक्टरी में तैयार सीएनजी कारों की बिक्री करती है, जिसमें ऑल्टो, सेलेरियो, वैगन-आर, एस-प्रेसो, इको, अर्टिगा, टूस ए और सुपर कैरी जैसे मॉडलर शामिल हैं।

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम सीएनजी को एक ऐसी तकनीक के रूप में देखते हैं, जिसने हरित ईंधन में एक नया मानदंड स्थापित किया है। मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को फैक्टरी में फिट सीएनजी कारों के व्यापक विकल्प देती है।’’

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी के सस्ता होने की वजह से यह सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला वैकल्पिक ईंधन बन रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?