लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी की बिक्री अक्टूबर में 24 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर 2021 में उसकी बिक्री 24 प्रतिशत घटकर 1,38,335 इकाई रह गई।

एमएसआई ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले साल अक्टूबर में 1,82,448 इकाइयों की बिक्री की थी।

कंपनी ने बताया कि उसकी घरेलू बिक्री पिछले महीने 32 प्रतिशत घटकर 1,17,013 इकाई रह गई, जो अक्टूबर 2020 में 1,72,862 इकाई थी।

मारुति सुजुकी ने कहा, ‘‘समीक्षाधीन महीने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक घटकों की कमी के चलते वाहनों का विनिर्माण प्रभावित हुआ, हालांकि कंपनी ने इसके असर को कम करने के लिए सभी संभव उपाय किए।’’

हिंदुजा समूह की प्रमुख फर्म अशोक लीलैंड ने बताया कि अक्टूबर में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 11,079 इकाई रही।

अशोक लीलैंड ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 9,989 इकाई बेची थीं।

कंपनी ने बताया कि उसकी कुल घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 10,043 इकाई रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?